Tuesday 6 November 2012

लड़कियों के लिए वजन बढ़ाने के व्यायाम


लड़कियों में वजन घटाने और हर समय पतले रहने के बारे में जोरदार माँग को देखते हुए, लड़कियों के लिए वजन बढ़ाने के व्यायाम थोडी सी आश्चर्य की बात लगती हैं। खैर, यह उन लड़कियों के लिए जो बहुत दुबलीपतली हैं और कुछ वजन और सौंदर्य़ पाने की चाह रखती हैं। यहाँ लड़कियों के लिए कुछ वजन बढ़ाने के व्यायाम दिये हैं:

व्यायाम:
  • पतली लड़कियों के लिए वजन बढ़ाने की तकनीक में सिफारिश किया जाने वाला शीर्षासन यह सबसे आम योग हैं। यह अक्सर अतिसक्रिय शरीर को आराम देने में मदद करता है। यह आसन पाचन तंत्र को भी बढ़ाता है और मांसपेशियों की लोच बढ़ता है।
  • योग थॉयराइड की समस्याओं के लिए बेहद फायदेमंद है। इसलिए, स्वास्थ्य देखभाल चिकित्सक भी मत्स्यासन या मछली मुद्रा की सलाह देते है, जो पेट की मांसपेशियों को व्यायाम देता है और शरीर में शरीर में पोषण अवशोषण कई गुना में बढ़ जाता हैं।
  • मुक्त वजन अभ्यास एक पेशेवर ट्रेनर के मार्गदर्शन के अंतर्गत किये जा सकते है। यह मांसपेशीयों के फाइबर को उत्तेजित करते हैं।



याद रखने के कुछ मुद्दे:
  • यह सब सही खाने पर निर्भर है। हालांकि इसका मतलब यह नहीं कि आप कुछ भी खाते रहे। एक औरत के शरीर की बनावट और मांसपेशी घनत्व एक आदमी से अलग होता हैं। इसलिए,  एक महिला के वजन बढ़ाने के बारे में पूरे विचार को बहुत सारी योजना और परामर्श की जरूरत होती है। सबसे पहले, एक महिला को उसके पतले होने के कारण का पता लगाने के लिए उसके थॉयराईड के परीक्षण के साथ साथ शरीर में हार्मोन के स्तर की जाँच करानी चाहिए।
  • लड़कियां वजन प्रशिक्षण सत्र के विकल्प भी चुन सकती हैं। उसे मांसपेशियों के निर्माण या एक निर्धारित अवधि के बाद या मर्दाना दिखने के बारे में परेशान नहीं होना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि एक महिला का शरीर मांसपेशी फाइबर के निर्माण और पुनर्निर्माण में मदद करने वाले टेस्टोस्टेरोन के उच्च स्तर से संपन्न नहीं होता है। इसलिए, मांसपेशियों का प्रशिक्षण आपको मर्दाना बनाने की संभावना शून्य होती है।
  • हमेशा एक पेशेवर जिम प्रशिक्षक के कडे मार्गदर्शन के तहत वजन बढ़ाने के व्यायाम करें। व्यायाम के सेट के दोहराव की आवश्यकता होती है, जो व्यक्तिगत शरीर के प्रकार के अनुसार बदलते रहते हैं। कई लड़कियां जिम में बहुत पैसे खर्च करती हैं, लेकिन कोई परिणाम नहीं दिखता, क्योंकि उनको अपने शरीर के लिए क्या सही है और क्या नहीं इसके बारे में जानकारी नहीं होती।

  • एक समय में आपके शरीर के एक क्षेत्र के निर्माण पर ध्यान केंद्रित करे और क्षेत्र तय करे। यह पैर, कमर, कंधे, या पेट, हो सकता हैं, अपने शरीर के प्रत्येक भाग को व्यायाम मिल रहा हैं, यह सुनिश्चित करें। जब तक आपको असुविधा ना हो तब तक अपनी माँसपेशियों पर जोर डालाना और मांसपेशियों का निर्माण जारी रखना यह कुंजी है।
  • नियमित कार्डियो व्यायाम से बचें, क्योंकि वह एक लड़की के शरीर प्रकार के मामले में तेजी से कैलोरी जलाते हैं।
  • अपने आहार में प्रोटीन शामिल करें। यह आपकी शरीर के कैलोरी के हानि की क्षतिपूर्ति और मांसपेशियों के निर्माण में मदद करेंगे। पनीर, मक्खन, शहद और अंडे जैसे खाद्य पदार्थ लड़कियों के वजन बढ़ाने में काफी मदद करते हैं। तो आगे बढ़े! अपने सलाद में अतिरिक्त चीज की मात्रा जोड़ें। आप अपने आहार में अधिक मात्रा में फलों के रस, पौष्टिक शेक और सोडा खुराकों को शामिल कर सकते हैं।
  • उच्च रूप में कोलेस्ट्रॉल युक्त खाद्यपदार्थों से बचें, क्योंकि इनकी व्यायाम दिनचर्या को अप्रभावी बनाने की प्रवृत्ती होती हैं।आगे चलकर  कोलेस्ट्रॉल की हृदय की धमनियों में संकुचन लाने की भी प्रवृत्ति है।
  • व्यायाम करते वक्त पानी पिये। ऊतकों और त्वचा का बहुत पसीना निकलता हैं और शरीर को उस समय के दौरान पृष्ठ रहने की जरूरत होती है।

  • लड़कियों के लिए वजन बढ़ाने के व्यायाम शुरु करने से पहले एक पोषण विशेषज्ञ या प्रमाणित आहार विशेषज्ञ से परामर्श लेना हमेशा बेहतर रहता हैं।
  • मांसपेशियों के निर्माण पर अधिक ध्यान दें। प्रत्येक व्यायाम के लिए समय समर्पित करे और हर दूसरे सेट को दोहराएँ। वजन बढ़ाने के नियमों में यह सबसे अधिक पालन किये जाने वाला नियम हैं।
  • वजन बढ़ाने के लिए आप विभिन्न योग तकनीकों की कोशिश भी कर सकते हैं।

No comments:

Post a Comment