Showing posts with label Lasun. Show all posts
Showing posts with label Lasun. Show all posts

Sunday, 4 November 2012

वजन घटाने में कारगर है नींबू पानी

नींबू पानी गरमी में राहत दिलाता है। शरीर में गरमी और उमस के चलते कम हुए लवणों की मात्रा को भी नियंत्रित करता है। नींबू में कई औषधीय गुण भी होते हैं। लेकिन, इन तमाम खूबियों के साथ ही नींबू में एक सबसे बड़ा गुण होता है – वजन को नियंत्रित करना।



नींबू पानी पीये और वजन घटाए-

  • नींबू पानी (बिना शक्कार) का पूरी तरह से कैलोरी फ्री होता है। कम मात्रा में पानी पीने से शरीर में वसा ऊर्जा के रूप में जलने के बजाय एकत्रित होनी शुरू हो जाती है। इसका कारण है शरीर में मौजूद वसा का ऊर्जा में परिवर्तन आपके शरीर में मौजूद पानी की मात्रा पर निर्भर करता है।
  • जितना अधिक पानी आप पीएंगे, उतनी ही अधिक वसा आप खर्च कर पाएंगे, और नींबू पानी तो सोने पर सुहागा वाली बात है। सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू का रस डालकर पीया जाए तो यह वजन घटाने में मददगार साबित होता है। आप चाहे तो दिन में कई बार इसका सेवन कर सकते है। हर एक घंटे में एक गिलास पानी का सेवन आपके शरीर के लिए चमत्कार कर सकता है। यह आपको भूख का एहसास न कराते हुए कम खाने में आपकी मदद करता है। अधिक मात्रा में ग्रहण किया हुआ पानी शरीर से अवांछित अवशेषों को बाहर निकालता है और पाचन प्रक्रिया में अपना सहयोग देता है।
  • मोटापा घटाने के लिए नींबू व शहद पानी में नियमित रूप से लेने पर महीने भर में ही आप फर्क महसूस करने लगेंगे।
  • नींबू विटामिन सी से भरपूर होता है और यह आहार शरीर का मैटाबॉलिज्म बढ़ाता है और वजन कम करता है। रोज सुबह खाली पेट गरम पानी, नींबू और शहद पीने से मोटापा कम होता है।
  • नींबू को विटामिन ''सी'' का सबसे अच्छा स्त्रोत व स्वास्थ्य के लिए बहुत लाभदायक माना जाता है। विशेषकर पेट से संबंधित समस्याओं के लिए नींबू का प्रयोग अनेक तरीकों से किया जाता है।
  • मोटापे से परेशान हैं तो सुबह हल्के गर्म पानी में नींबू का रस डालकर पीये। निरंतर प्रयोग से वजन कम हो जाएगा।

Shakuntla Hospital provide Maternity Hospital, X-Ray Service Hospital, Ultra Sound Hospital, Maternity Nursing Home, Women's Health, Medical Treatment, Healthcare Hospital, Stone Removal, Urological Solution, Specialist Doctors, Preventive Health Checkups Services.




Propane Tank Installation
Pipeline Installation
LPG Reticulation System
Piping Gas
Piped Gas

Tuesday, 11 September 2012

आग से जल जाना ( FIR BURN )

खासकर रसोई में काम करते हुए जरा सी लापरवाही से हाथ जल जाता है. ऐसे मौके पर अनेक घरेलु नुसखे आप आजमाते होंगे. आपको ऐसा नुस्खा बताने जा रहा हूँ जिसके प्रयोग से ना केवल जलन तुरंत ठीक होगी बल्कि ना फफोला पड़ेगा, और ना ही जले का निशान रहेगा. 


करना क्या है ? 
चूने का निथरा हुआ पानी, या नारियल तेल तब तक लगातार लगातें रहें, जब तक जले का निशान बाकी रहे. (यदि आप चूने का पानी बनाकर घर में रखें तो वक्त ज़रुरत काम आ सकता है, चूने का पानी दीपावली के दिनों में चूना भिगोने के बाद एक बोतल भर कर रखा जा सकता है. ये ख़राब भी नहीं होता ) चूने का पानी कैल्शियम से भरपूर होता है, इसलिए दांत निकालते बच्चों को भी उचित मात्रा में पीने को दिया जा सकता है, इससे बच्चा मिटटी खाना छोड़कर आसानी से दांत निकाल लेता है.

Sunday, 9 September 2012

लहसुन खाइए लहसुन के सप्लीमेंट्स नहीं


घरेलू मसालों तथा औषधियों का उपयोग अक्सर छोटी-मोटी बीमारियों में धड़ल्ले से किया जाता है। दादी-नानी के नुस्खों में कहें या ट्रेडिशनल विज्डम के रूप में, हल्दी से लेकर लौंग तक और प्याज से लहसुन तक लगभग हर चीज औषधीय गुण से भरी होती है। यह बात बहुत हद तक सही भी है, लेकिन यहां यह गौर करना जरूरी है कि ऐसी किसी भी औषधि का असर प्रत्येक व्यक्ति पर अलग-अलग हो सकता है। 


एलोपैथी या चिकित्सक द्वारा सुझाई गई दवाइयों को अक्सर प्रत्येक व्यक्ति की शारीरिक क्षमता, संरचना और तासीर के हिसाब से दिया जाता है, जबकि घरेलू दवाइयां हम अक्सर बिना किसी ऐसी पूछताछ या मार्गदर्शन के ही ले लेते हैं। लहसुन का प्रयोग भी इसी श्रेणी में आता है। हृदयरोगियों के लिए यह बहुत अच्छा है या फिर इससे रक्त का शुद्धिकरण होता है आदि कहकर अक्सर लोग लहसुन की कलियों का सेवन करते हैं। इससे भी एक कदम आगे जिन लोगों के घर में लहसुन का प्रयोग वर्जित होता है या जिन्हें लहसुन की गंध पसंद नहीं होती, वे लहसुन के सप्लीमेंट्स धड़ल्ले से ले लेते हैं। यदि आप भी ऐसे लोगों में से हैं तो जरा गौर कीजिए। 

चिकित्सकों, विशेषज्ञों तथा जानकारों के अनुसार ऐसे किसी भी प्रयोग के पूर्व लहसुन के सप्लीमेंट्स किस तरह बनाए गए हैं, उन्हें कब पैक किया गया है, उसमें कितने पुराने लहसुनों का प्रयोग किया गया है तथा वे पावडर, तेल अथवा गंधरहित लहसुन सत्व किस रूप में लिए जा रहे हैं, इन सभी बातों पर ध्यान देना जरूरी होता है। 

यही नहीं, इसको किस मात्रा में लेना है, यह भी जानना जरूरी होता है। बाजार में मिलने वाले कई ब्राण्ड्स अक्सर ऐसे उत्पादों का बढ़ा-चढ़ा कर गुणगान करते हैं, लेकिन यह सब कुछ अधिकांशतः उपभोक्ता को प्रभाव में लेने के तरीके होते हैं। इनमें से कई तो मानक पैमाने तक के आसपास नहीं होते और कुछ में तो हानिकारक तत्व होते हैं, जो आप पर उलटा असर कर सकते हैं। 

खासतौर पर डाइबिटीज, उच्च रक्तचाप, कैंसर, हाई कोलेस्ट्रॉल तथा ऐसे ही रोग से ग्रस्त व्यक्तियों को इनका सेवन बहुत ध्यान से या नहीं ही करना चाहिए। यदि आप पहले से कोई दवाई ले रहे हैं और साथ में ऐसे किसी सप्लीमेंट का भी प्रयोग करते हैं तो यह और भी हानिकारक सिद्ध हो सकता है। यह हमेशा ध्यान रखिए कि एक दक्ष तथा जानकार चिकित्सक हमेशा आपकी जांच तथा रोग इतिहास की जानकारी लेने के बाद आपको दवा देता है। इसलिए उसका विकल्प और कुछ भी नहीं हो सकता।




Shakuntla Hospital provide Maternity Hospital, X-Ray Service Hospital, Ultra Sound Hospital, Maternity Nursing Home, Women's Health, Medical Treatment, Healthcare Hospital, Stone Removal, Urological Solution, Specialist Doctors, Preventive Health Checkups Services.



Maternity Hospital 
ECG Service Hospital 
Ultra Sound Hospital 
X-ray Service Hospital 
Pregnancy Hospital